दाद खाज खुजली का इलाज की दवा: खुजली के जो लक्षण होते है वो हम सब ने कभी न कभी तो महसूस किये ही होते हैं। थोड़ी बहुत खुजली होना आम बात हैं। किसी को भी जब खाज होती है तो वो असहज महसूस करता ही हैं। ऐसा लगता है जैसे त्वचा पर कुछ रेंग रहा हो, जिससे खुजली महसूस होती हैं और उस जगह पर रगड़ने का मन करता हैं।
खुजली कई प्रकार की होती हैं। जिनमे दाद, एक्जिमा और सोरायसिस कुछ ऐसे खुजलिया हैं जिनका इलाज काफी मुश्किल होता हैं। दाद खाज खुजली के इलाज के लिए कई तरह की दवाइया और क्रीम बाज़ार में उपलब्ध हैं। उनमे से सबसे असरदार मेडिसिन और कुछ घरेलु नुस्खे जिन्हें घर पर ही बनाकर काफी हद तक खुजली से छुटकारा पा सकेंगे।
खुजली ऐसे त्वचा संबधित समस्या है जिसका अगर समय रहते इलाज ना किया जाए तो ये पूरे शरीर में फ़ैल जाती हैं। कई बार ऐसा भी होता है की दाद या खुजली बॉडी के एक ही हिस्से पर रहती हैं। खुजली हाथ, पैर, टाँगे, खोपड़ी या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं। त्वचा में खुस्की आना खुजली होने का सबसे आम कारन होता हैं। दाद खुजली के कुछ अन्य कारण और घरेलु ट्रीटमेंट के बारे में इस लेख में हम आगे जानेंगे।
दाद खाज खुजली होने के आम कारण
- स्किन में सूखापन (Dry Skin) आना यानी खुस्की ज्यादा होना खुजली होने का प्रमुख कारण होता हैं। ये हमारे शरीर में जरुरी मात्रा में फैट और तेल ना बनने से होता हैं।
- शरीर के किसी हिस्से का लम्बे समय तक गीला रहना।
- बच्चो में बुखार और बड़ो में अस्थमा जैसे बीमारिया होने से भी एलर्जी हो जाती हैं। जिससे खुजली हो जाती हैं।
- कीड़े मकोड़े या दुसरे किसी कीट के काटने से भी खुजली हो सकती हैं।
- शरीर में आयरन कौशिकाओ की कमी हो जाने से भी स्किन इचिंग हो जाती हैं। जब आयरन की कमी बॉडी में होती हैं तो लाल रक्त कैशिकाए कम बनती हैं जिससे खुजली होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।
- पसीना ज्यादा आना।
- रोग प्रतिरोधक शक्ति कमज़ोर होना।
खुजली या दाद होने के लक्षण
- त्वचा का रंग लाल पड़ जाना और खुजली होना।
- स्किन फटी हुई लगना
- जब एक गोलाकार अक्रती में खुजली हो तो वो दाद हो सकती हैं।
- त्वचा में सुजन आना भी खुजली का संकेत हो सकता हैं।
- स्किन पर धब्बे पढ़ जाना।
दाद खुजली के इलाज की क्रीम (दवा) : Best Cream for Itching in Hindi
दाद खाज खुजली के लिए tenovate नाम की क्रीम काफी असरदार होती हैं। खासकर अगर आपको दाद हो रखे हैं और वो किसी भी घरेलु नुस्खे या अन्य दवाइयों से ठीक नहीं हो रहे तो ये क्रीम आपको जरुर लगानी चाहिए। ये क्रीम हमारे द्वारा कई तरह की खुजली में अजमाई गयी हैं और इसके परिणाम काफी अच्छे और जल्दी हमें मिले। Tenovate क्रीम खुजली, स्किन में सूजन, लाल दाने, दाद और सोरायसिस जैसे गंभीर त्वचा रोग में भी गजब काम करती हैं।
इसे लगाने का तरीका बड़ा सरल हैं। जिस जगह पर भी खुजली या दाद है वहा पर ये क्रीम दिन में 2 बार सुबह शाम को लगाए।एक बात का ध्यान रखे क्रीम लगाने के बाद उसके उपर कोई पट्टी या कुछ और ना ढके। उस हिस्से को खाली ही रहने दे। निचे Tenovate Cream की फोटो भी हमने डाली है जिससे दिखाकर आप मेडिकल स्टोर से इसे खरीद सकते हैं।
- जाने : खुजली के 10 आसान घरेलू उपाय
दाद खुजली का घरेलू इलाज के नुस्खे : Daad Khujli Ka ilaj
1. नारियल का तेल (Coconut Oil)
खुजली चाहे कैसे भी हो, किसी भी वजह से हुई हो नारियल का तेल हमेशा आराम पहुचाता हैं। त्वचा शुष्क पड़ जाने से हुई खुजली हो या फिर कोई कीड़ा काटा की वजह से खाज हो , नारियल का तेल लगाने से जल्द ठीक हो जाता हैं।
खासकर सर्दियों में मौसम में स्किन सुखी रहती हैं जिससे खारिश होने का डर रहता हैं और जब ऐसे खारिश हो जाए तो पहले तो गुनगुने गर्म पानी में नहाए और उसके बाद उस हिस्से या फिर पूरी बॉडी पर नारियल के तेल से हलके हाथो से मालिश करे।
कुछ ही समय में आपको वहा आराम महसूस होगा। अगर आपको खुजली नहीं है तब भी बचाव के लिए सर्दियों में इसे जरुर लगाये।
2. सेब का सिरका
खुजली चाहे कही भी हो लोगो के सामने शर्मिंदगी का कारण बन जाती हैं। अगर आप महिला है तो आपने कभी न कभी योनी में या उसके आस पास के हिस्से में खुजली का अहसास कभी न कभी जरुर किया होगा। और ये एक ऐसे जगह हैं जहा खुले में खुजली की जा सके जिससे काफी असहजता रहती हैं।
इसके होने का मुख्य कारन वहा पर बैक्टीरिया का जमा होना हैं। सेब का सिरका एंटीबैक्टीरियल और अन्तिफुन्गल होता हैं। जिससे सेब के सिरके का नुस्खा करने से वहा बैक्टीरिया को खत्म करता हैं।
- एक गिलास पानी को पहले पूरी तरह उबाले जिससे उसमे कीटाणु ना रहे। पानी ठंडा होने के बाद उसमे एक चमच्च सेब के सिरके की मिलाए। इस सिरका मिले पानी से अपनी यानी को अच्छे से धोए।
- इसे आप दिन में 2-3 बार जरुर करे। दूसरी जगह पर दाद या खुजली के लिए बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाये और रुई से उस हिस्से पर लगाये।
3. टी ट्री आयल (Tea Tree Oil)
अगर आपको लम्बे समय से दाद है जो ठीक ही नहीं हो रहा तो टी ट्री आयल आपके लिए जादुई नुस्खा हो सकता हैं। ये तेल एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल होता हैं जिससे ये उन फंगस को मार देता हैं जो वह इन्फेक्शन फैलाते हैं जिसकी वजह से दाद बनता हैं।
- टी ट्री आयल की कुछ बुँदे एक रुई के टुकड़े पर गिराए और उसे दाद वाली हिस्से में लगाए। ये तेल दिन में 2-3 बार तब तक लगाए जब तक दाद ठीक ना हो जाए।
4. निम्बू (Lemon)
खुजली से छुटकारा पाने में निम्बू भी काफी फायदेमंद होता हैं। निम्बू में कई ऐसे विटामिन्स होते हैं जो खारिश के उपचार में मदद करते हैं। एक आजा निम्बू को निचोड़ कर उसका रस निकाल ले। अब रुई के मदद से उस रस को खुजली वाली जगह पर लगाए। ये घरेलु नुस्खा दिन में 2 बार करे। निम्बू के एक ऐसा तेल होता हैं जो उत्तेजना को कम करता हैं जिससे खारिश में तेज़ी से आराम होता हैं।
5. तुलसी के पत्ते
तुलसी में कपूर और थय्मिओल होते हैं को खुजली में हुई खारिश और जलन में आराम पहुचाते हैं। तुलसी में कुछ और भी ऐसे गुण होते हैं जो इचिंग ट्रीटमेंट में फायदेमंद होते हैं। इस होम रेमेडी को करने के 2 तरीके हैं।
पहला जो आसान है उसमे बस आपको तुलसी के पत्ते लेने है और उससे खुजली वाली जगह पर रगड़ना हैं।दूसरा तरीके में पहले हम तुलसी के पत्तो को पानी में उबालते हैं। फिर एक साफ़ कपडा उस तुलसी वाले पानी में भिगोकर उसे उस जगह पर लगाते हैं।
6. दूध
दूध में सुजन विरोधी गुण होते हैं जो खुजली की जगह आई सुजन को कम करने में मददगार होते हैं। खाज खुजली या दाद को ठीक करने में दूध का ये नुस्खा काफी फायदेमंद होता हैं।
एक बर्तन में दूध ले और एक साफ़ कपडे या रुई को दूध में भिगोकर उसे खुजली वाली जगह लगाए और 5 मिनट तक लगे रहने दे। जिन लोगो को स्किन संबधित समस्या रहती हैं उन्हें महीने में एक बार दूध से नहाने की सलाह भी दी जाती हैं।
फ्रेंड्स दाद खाज खुजली का इलाज की दवा (मेडिसिन) इन हिंदी? लेख के बारे में अपने सुझाव और अनुभव कमेंट्स में साँझा जरूर करे.
Sir मेरे हाइड्रोसिल पर बहुत फुंसी तरह का हो गया है और बहूत नोचता है
Mujhe khAaj h
Sir,
mere hato ke fingers me bhut khujli hoti h aur pani bhi bhr gya h bhut dwa kiya fir bhi thk nhi ho rha h………
iske phle bhi 3 bar ho chuka h 1 year me plzzzz help me……
Ankit, Finger pa khujli daad ke rup me jyada hoti hain. Uske ilaj ke liye tenovate m cream lagana shuru kare.
Sir mujhe last 1 year Se hath k fingers k Bich red red funci niklti h Jisme pas v hota h or or khujli krne pr Soojan v ho jata h. Or kamar me or private part k pass v or legs me v khujli h. Bhout si medicine v Khai . Coconut oil ka v use kiya nhate time shop ka v use nhi kiya Dr. Ko v dikhaya or medical Se v dawai Khai fir v thik nhi ho rha me Bhout padeshaan hu plz. Help me..
sir badh ka ganda pani ke karn mujhe 4 mahino se lal dane ke sath kujli ka probleme rahta hai, rat me is karn bahut der tak so nahi pata , levocetrizene or betnovate gm bhi use kiya par aaram nahi hai, pls. iska koi upay bataye .
Tenovate cream se bhi koi aaram nhi hua jaangho ki khujli p.Mein last ek month se roj cream use kr rha hu.
Sir mere pet per dinay ho gya medechine kata hu to aaram to ho jata hai lekin phir se waha red colour ki Dana aa jati hai aur phaylne lagti hai
please sir help me mai bahut paresaan rahta hu
Subash ji, skin par aise red daano ke liye aap gharelu nuskhe bhi ek baar karke jarur dekhe.
Sir. Mujhe khujli hai 2 sal se plz kuch upai bataye
Sir mujhe ekk bhayanak chiz hoti hai………pura badan Lal hojata hai………aur khojli bhi hoti. Hai…aur haat fulne lagta hai…….lagta hai ki Mera haat hatoda bangaya ho….aur lohe jaisa ho jata hai….sir mein Kya karu
Okk dad valo bhaiyo aap bs derobin lagao kya yaad kroge bhut jaoge chahe kitna purana 50 saal bi 1sapthaa me tik